Bihar Politics: बिहार में महाराष्ट्र वाला फार्मूला नहीं चलेगा, BJP की मज़बूरी की नितीश कुमार को ही बनाये रखना होगा मुख्यमंत्री!
Bihar Politics Nitish Kumar: JDU के अधिकांश नेता कहते हैं कि BJP नीतीश कुमार की अहमियत को जानती है और किसी भी हालत में उन्हें हटाकर रिस्क नहीं लेगी।

Bihar Politics Nitish Kumar: BJP के महाराष्ट्र में अप्रत्याशित जीत के बाद आस लगा रही है कि इसी फॉर्मूले को अपनाकर बिहार में भी नीतीश कुमार हो हरा देंगे। कहा जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव नितीश कुमार लड़ तो रहे हैं, लेकिन नतीजे BJP के ही पक्ष में आएंगे और मुख्यमंत्री की कुर्सी BJP का ही होगा।
Nitish Kumar पर Suspense:
Home Minister Amit Shah के एक इंटरव्यू में दिए गए बयान के बाद लोग मजाक बनाने लगे हैं, Amit Shah ने स्पष्ट किया कि Bihar Election कैसे लड़ा जाएगा, इसका फैसला NDA की बैठक में होगा। इस बयान से साफ हो गया कि Nitish Kumar की कुर्सी और और उनके पक्ष में चुनाव होने की कोई गारंटी नहीं है।
हालांकि, Bihar में BJP के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने बयान में साफ साफ बताया की बिहार में Nitish Kumar की क्या अहमियत है, Amit Shah के बयान के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि Home Minister सिर्फ यह बताना चाहते थे कि BJP में हर फैसला Parliament Board के जरिए होता है, तथा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही NDA का नेतृत्व करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है।
नीतीश कुमार की अहमियत बरकरार: JDU के भीतर भी यह राय बनी हुई है कि BJP किसी भी हालत में नीतीश कुमार को हटाकर बड़ा रिस्क नहीं लेगी, क्योंकि उन्हें नीतीश कुमार सियासी अहमियत का अंदाजा है।
Chirag Paswan का समर्थन बना Booster: कमजोर होती सियासी पकड़ के बावजूद, नीतीश कुमार के लिए Chirag Paswan की पार्टी का खुलेआम समर्थन एक बड़ा Booster है, दोनों के बीच रिश्ते अब अच्छे हुए हैं, जानकारों का मानना है कि इस बदली हुई स्थिति में बीजेपी नीतीश कुमार को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करेगी।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






