देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक दिवस का ऐलान
Dr. Manmohan singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मृत्यु पर पुरे देश में 7 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने का ऐलान

जैसे कि कल रात (26-12-2024) 9.51 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया, पूरे देश में 7 दिन का शोक मनाने की घोषणा की गई है।
डॉ. मनमोहन जी अर्थशास्त्र के महान ज्ञाता थे। उन्होंने भारत की वित्तीय योजनाओं, शिक्षा, और शोध के क्षेत्र में महान भूमिका निभाई। यह देश सदा-सदा उनका ऋणी रहेगा।
डॉ. मनमोहन सिंह जी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से डी.फिल की उपाधि प्राप्त की। 1998 से 2004 तक वे राज्यसभा में नेता रहे और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
वे अर्थशास्त्र की मोटी-मोटी किताबें पढ़कर समाप्त कर देते थे और छात्रों की तरह नोट्स बनाते थे। यह हम सबके लिए बहुत कुछ सीखने की बात है कि इतनी उम्र होने के बाद भी मनमोहन सिंह जी समय निकालकर पढ़ाई करते थे और नोट्स बनाते थे।
जैसे मोदी जी कहते हैं कि हमें विश्वगुरु बनना है, और वे लगातार अध्ययन करते रहते हैं, उसी प्रकार डॉ. मनमोहन सिंह जी भी अध्ययन करते थे।
क्योंकि प्रधानमंत्री को जितने बड़े निर्णय लेने होते हैं, वे बिना गहन अध्ययन के संभव नहीं होते।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






