विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट का समय आ गया? खुद से नहीं लिए तो चयनकर्ता...
रोहित शर्मा फॉर्म के लिए मेहनत कर रहे थे, 5 दिन तक उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में खाली हाथ लौटना पड़ा।

Melbourne Test में भारत ऑस्ट्रेलिया से नही जीत पाया, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की खराब परफॉरमेंस पर निशाना साधते हुवे कहा कि ये दोनों क्या कर रहे हैं, ऋषभ पंत से ध्यान हटाइए। ऋषभ पंत पहले दिन से ऐसे ही खेलते आए हैं और आगे भी ऐसे खेलेंगे।
मुझे कोहली और रोहित के बारे में बताइए, उन्होंने पिछले 40-45 पारियों में क्या किया है? अगर टीम चयनकर्ता उन्हें बाहर नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें खुद ही बाहर हो जाना चाहिए। आप और मैं उन्हें बाहर नहीं कर सकते। उनकी परफॉरमेंस ऐसी है कि अगर आप भी गेंदबाजी करेंगे तो वे आउट हो जाएंगे, मैं यह अनुभव से कह रहा हूं। जिस शॉट पर वो ज्यादा मारते हैं, उसे क्यों नहीं खेल रहे? David Gower और Gundappa Vishwanath मिलकर कट शॉट खेलकर इतने रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा फॉर्म के लिए पांचवें दिन उन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन अंत में बिना किसी उपलब्धि के ड्रेसिंग रूम लौट गए। रन मारने के बजाय वो अपने आप को बचाने में ज्यादा ध्यान दिए और 40 गेंदों में केवल 9 रन बनाए। उन्होंने तेज गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया, लेकिन फिर उन्होंने एक गेंद पर मारने की कोशिश की, गेंद को मारने की कोशिश में उनका बल्ले का किनारा लगा और गेंद साइड में खड़े Mitchell Marsh ने कैच ले लिया। इसपर सिर झुकाते हुए रोहित लौट गए, और भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह बिखर गई। उसी ओवर में KL Rahul भी पांच गेंदों में 0 रन पर आउट हो गए। विराट कोहली भी Mitchell Starc की गेंद पर ड्राइव खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी संभाला और ठीक ठाक तरीके से खेले।
68 वर्षीय सुरिंदर खन्ना ने आगे कहा कि अगर दोनों खिलाड़ी लगातार ऐसे ही खेले, तो चयनकर्ताओं को इस पर फैसला लेना चाहिए।
विराट कोहली ने हाल ही में 21.92 की औसत से केवल 614 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 100 रहा है। इस साल खेले गए नौ टेस्ट मैचों में उन्होंने 25.06 की औसत से 376 रन बनाए हैं, जिसमें 17 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 है।
साल 2020 के टेस्ट ने बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। इन वर्षों में खेले गए 37 टेस्ट और 64 पारियों में, उन्होंने केवल 31.67 की औसत से 1,964 रन बनाए हैं। इससे उनके नाम मात्र के लिए तीन शतक और नौ अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 है।
चल रहे ICC World Test Championship Final में, विराट कोहली ने 12 मैचों और 21 पारियों में 36.15 की औसत से 687 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक, तीन अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 दर्ज है।
दूसरी ओर, रोहित शर्मा की फॉर्म ने चिंता बढ़ा दी है। इस अनुभवी ओपनर ने पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं, औसतन मात्र 6.20।
बांग्लादेश सीरीज के बाद से ही टेस्ट मैचों के बल्लेबाजी में रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में केवल 42 रन बनाए, जिसमें उनका औसत मात्र 10.50 रहा।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






